KONE:: सड़क हादसे में 5 युवक घायल, तीन रेफर

By:

On: Thursday, July 22, 2021 1:24 PM

---Advertisement---

 कोन विंढ़मगंज मार्ग पर तीन बाइक आपस में भिड़े

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)कोन।स्थानीय पेट्रोल पंप के समीप कोन विंढमगंज मार्ग पर गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे तीन मोटरसाइकिल की आमने सामने भिडंत में पांच लोग घायल हो गए जिसमे तीन की हालत गम्भीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है शेष दो का इलाज कोन के निजी अस्पताल में चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार दो मोटरसाइकिल कोन की तरफ से विंढमगंज की ओर जा रहे थे वही विपरीत दिशा विंढमगंज की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने में आपस मे तीनो मोटसाइकिल सवार की टक्कर हो गयि टक्कर इतनी तेज थी कि पल्सर सवार झारखंड के जिला गढ़वा अंतर्गत पिपरी(रमुना) निवासी पैतीष वर्षीय रोहित पुत्र वीरेंद्र व मिथिलेश पुत्र विक्रमा राम को गम्भीर चोट लगी वही निजी चिकित्सक के यहां भर्ती हुए लेकिन हालत गम्भीर होने पर दोनो को रेफर कर दिया गया वही कोन निवासी पच्चीस वर्षीय अंशु पुत्र नन्हकू, अड़तीस वर्षीय रामसूरत पुत्र बिगन का कोन में इलाज चल रहा है वहीं कोन के शिवपुर निवासीआशीष कुमार पुत्र स्व0 राजकुमार को सिर में गम्भीर चोट लगने पर वाराणसी रेफर किया गया वही मौके पर पहुची पुलिस ने दोनों मोटसाइकिल को कब्जे में ले लिया वही एक मोटरसाइकिल सवार फरार हो गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment