*किशोर को लाठी- डण्डे से मारकर हत्या मामले में अभियुक्तगण गिरफ्तार

By:

On: Thursday, July 22, 2021 12:53 AM

---Advertisement---

_सोनभद्र उमेश कुमार सिंह थाना अनपरा क्षेत्र कुलडोमरी के गुलालीडीह गाँव में बीते १६जुलाई २०२१को दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।अपने पिता को बीच-बचाव करने पहुचा राजकुमार के सिर में गम्भीर चोट आयी थी। मारपीट के दौरान राजकुमार कनौजिया पुत्र गणपत कनौजिया उम्र तकरीबन १७वर्ष निवासी कुलडोमरी टोला गुलालीडीह को सर में गम्भीर चोटे आयी थी।जिसका ईलाज वाराणसी चिकित्सालय में चल रहा था।ईलाज के दौरान १९जुलाई २०२१को मौत हो गयी।लाठी-डण्डे से मारपीट के हत्या मामले में नामजद हत्यारोपी शिवप्रसाद, रामप्रसाद पुत्र स्व0 भाउल एवं जवाहर लाल पुत्र बन्धु को अनपरा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आवश्यक पूछताछ के बाद थाना स्थानीय पर मु0अ0स0-१०१/०२१धारा ३२३,५०४,३०४भादवी पंजीकृत कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अनपरा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि राजकुमार कनौजिया की हत्या को लेकर मृतका का चचेरा भाई ने कोतवाली अनपरा में अभियुक्तगणों पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी घटना के बाद से ही शिवप्रसाद, रामप्रसाद पुत्र स्व0 भाउल एवं जवाहर लाल पुत्र बन्धु निवासी कुलडोमरी गुलालीडीह को पुलिस ने तलाश कर रही थी। लेकिन वह फरार चल रहे थे। इसी बीच बुधवार की सुबह यह गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने घर आया हुआ है।और भागने के फिराक में है।सूचना मिलते ही मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक चौकी प्रभारी रेनुसागर वंश नारायण राय व हेड का0विशम्भर राय, हेड का0उमाशंकर यादव का0 वरदानी ने प्राथमिक पाठशाला खजुरा थाना अनपरा के पास से धर दबोचा आरोपीयो की गिरफ्तारी से अनपरा कोतवाली पुलिस ने चैन की सांस ली है।_

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment