मृतक अपने ससुराल ओरगाई जा रहा था
Sonabhadra:रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चंडी होटल के पास बने फ्लाईओवर की चढ़ाई से कुछ पहले ईदगाह के समीप आज दोपहर 1बजे के करीब ट्रक के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गई। युवक मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह ओरगाई स्थित अपने ससुराल जा रहा था।राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस के अनुसार मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र के रहने वाले 26 वर्षीय युवक रामधनी पुत्र नंदलाल बुधवार
दोपहर में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ओरगाई गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था। दोपहर एक बजे के आसपास जब वह फ्लाईओवर से कुछ दूर पहले पहुंचा तो ब्रेकर पर उसकी बाइक फिसल कर अनियंत्रित हो गई और वह बाइक से सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के धक्के से उसके सिर पर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शव को जिला अस्पताल स्थित पीएम हाउस भिजवा कर मृतक के घरवालों को सूचना दे दी गई है।

