सफाई कर्मी का पुत्र बना ब्लाक प्रमुख,ली पद व गोपनीयता की शपथ

By:

On: Tuesday, July 20, 2021 1:03 PM

---Advertisement---

सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र में मंगलवार को जिले के सभी दसों ब्लाकों के ब्लाक प्रमुख ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। जिले के सभी ब्लाक सभागार में शपथ ग्रहण कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया गया।

सोनभद्र के राबर्ट्सगंज ब्लाक में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपजिलाधिकारी केएएस पांडेय ने ब्लाक प्रमुख अजीत रावत को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने राबर्ट्सगंज ब्लाक के सभी 113 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख ने कहा कि वे सबका साथ सबका विकाश की तर्ज पर कार्य करेंगे। कहाकि वे सफाई कर्मचारी के पुत्र है। उन्होंने काफी मेहनत से यह तक का सफर तय किया। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

इसके पूर्व शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि घोरावल विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य, रमेश मिश्र, नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, भाजपा नेता धर्मवीर तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, कमलेश चौबे, इंद्रदेव सिंह आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया है। इसके बाद बोर्ड की पहली बैठक आयोजित की गई। इस दौरान समितियों के गठन की कार्यवाही पूरी की गई और शांतिपूर्ण माहौल में पहली बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी राम प्रसाद चौबे, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, सुशील पाठक, अमन वर्मा, मनीष मिश्रा, पुष्पा सिंह, मीनू चौबे, अंशु अग्रहरि,अनूप तिवारी व सभी क्षेत्र पंचायत के सदस्य मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment