कल ब्लॉक परिसर में लेंगे शपथ ब्लॉक प्रमुख के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य

By:

On: Monday, July 19, 2021 10:22 AM

---Advertisement---

करमा(जय प्रकाश मौर्य)करमा । विकास खंड करमा के प्रांगण में कल 20 जुलाई को ब्लाक प्रमुख के साथ क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया है । ब्लॉक प्रमुख के शपथ ग्रहण के बाद क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। ब्लॉक स्थल पर शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

20 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से विकासखंड परिसर में शपथ दिलाई जाएगी शपथ दिलाने के लिए जिला स्तरीय अधिकारी नामित किए जा रहे हैं। शपथ ग्रहण के उपरांत क्षेत्र पंचायत सदस्यों की प्रमुख की अध्यक्षता में पहली बैठक आहूत की जाएगी जिसमें पंचम राज्य वित्त आयोग के कार्य योजना पर विचार , 15 वाँ वित्त आयोग योजना के कार्य योजना पर विचार तथा अन्य विषय पर अध्यक्ष की अनुमति से चर्चा होगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment