अपहृत युवती को पुलिस ने मैनपुरी से किया बरामद,आरोपी गिरफ्तार

By:

On: Monday, July 19, 2021 7:21 AM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)अपहृत युवती को पुलिस ने मैनपुरी जिला से बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लगभग एक वर्ष पूर्व एक युवती अपहृत हो गई थी। जिस पर उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने नवम्बर 2020 में धारा 363 के तहत रिपोर्ट दर्ज किया था। उक्त अपहृत युवती को मुखबिर की सूचना पर मैनपुरी पुलिस के सहयोग से स्थानीय पुलिस ने मैनपुरी में बरामद किया। मौके पर उसके साथ रहे व्यक्ति टिंकू यादव, निवासी सीतापुर जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया। घोरावल से मैनपुरी गई टीम में उपनिरीक्षक राम गोविंद यादव, कांस्टेबल अरविंद कुमार तथा महिला कांस्टेबल प्राची शुक्ला शामिल रहे। आरोपित को गिरफ्तार करते हुए रविवार को घोरावल कोतवाली ले आई और आरोपित को न्यायालय में प्रस्तुत होने के लिए भेज दिया गया। युवती को महिला पुलिस संरक्षण में नारी निकेतन गृह भेजा गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment