(सत्य पाल सिंह)
म्योरपुर।थाना क्षेत्र बभनी के नधीरा बैरियर के समीप बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।जानकारी के अनुसार बभनी निवासी अनुज (22वर्ष)पुत्र रामनारायण बाइक द्वारा अपने दोस्त मनीष कुमार(22 वर्ष) पुत्र बसंत निवासी पोखरा के साथ किरबिल में स्थित एक डिग्री कालेज में बी०ए० की परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे थे जहां किरबिल गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए।राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० डी०के०चतुर्वेदी ने प्रारंभिक जांच के बाद अनुज को मृत लाया घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रुप से घायल मनीष को उसके परिजन इलाज के लिए वाराणसी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

