नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गौड़ का हुआ भव्य स्वागत

By:

On: Sunday, July 18, 2021 12:44 PM

---Advertisement---

अनपरा-सोनभद्र(उमेश कुमार सिंह) दुद्धी तहसील के नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ का बैरपान धरती प्रथम आगमन पर समाजसेवी राजू उर्फ राजकुमार यादव के निवास स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार तरीके से माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर ओबरा विधान सभा ४०२के विधायक संजीव सिंह गोड़,प्रदीप यादव, एडवोकेट अजय कुमार,ग्राम प्रधान रणहोर बाबुनन्द भारती पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुलडोमरी समय लाल खरवार, राजू यादव,सत्यपाल यादव व क्षेत्र पंचायत सदस्य अन्य दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।ब्लॉक प्रमुख ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय देते हुए कहां कि यह जीत मेरी नहीं म्योरपुर ब्लाक के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यो एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की है।यह कार्यकर्ताओं के बल पर ही यह जीत को हासिल किया जा सका है। इसलिए मैं सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद देता हूं।अपने प्रथम आगमन पर मान सिंह गौड़ ने कहा गरीब आदिवासियों लोगो पर हमारी विशेष नजर रहेगी जो आजतक विकाश की कड़ी में अछूते रह गये है।गांव में जो भी समस्या होगी हम सब ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मिलकर दूर करेंगे संजीव सिंह गौड़ विधायक ओबरा ने हमारे जैसे लोग को ब्लाक प्रमुख बनाकर आदिवासी समाज का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया।_

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment