जंगल में पेड़ से लटकता मिला एक युवक का शव

By:

On: Sunday, July 18, 2021 3:05 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:ओबरा थाना के रेणुका पार स्थित परसोई ग्राम सभा के जंगल में पेड़ से लटकता परसोई गांव के एक युवक का शव मिला। मरने वाला पेशे से मजदूर था। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका।

ओबरा पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सूचना मिली कि परसोई के जंगल में पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां जुटे ग्रामीणों ने बताया कि मरने वाला परसोई गांव का रहने वाला 26 वर्षीय जयबहादुर खरवार था। सूचना पर पहुंचे उसके परिजनों ने पूछताछ में बताया कि सुबह वह शौच के लिए निकला था। उसके बाद जब काफी देर तक घर नहीं लौटा तो गांव में उसकी तलाश की गई। इसी बीच जंगल में गए गांव के ही कुछ लोगों ने शव को देखा। ओबरा थाना के एसआई चंद्रभान सिंह ने युवक का जहां शव मिला है, वह स्थान उसके घर से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर है। ऐसे में प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। सिद्ध के पेड़ में गमछा के सहारे ही युवक ने फांसी लगाई है। वैसे शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में ठोस रूप से कुछ कहा जा सकेगा। मृतक शादीशुदा था।उसको दो वर्ष का एक लड़का है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment