नेता विपक्ष राहुल गांधी को किसानों ने भेजा”किसान हित केन्द्रित अवधारणा पत्र”

By:

On: Saturday, July 17, 2021 1:15 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:दिल्ली मे सात महीने से अधिक समय से चल रहे किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर आज पूर्वांचल नव निर्माण किसान मंच तथा पूर्वांचल नव निर्माण मंच के नेता श्रीकांत त्रिपाठी तथा गिरीश पाण्डेय के नेतृत्व मे किसानों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को ज्ञापन ” किसान हित केन्द्रित अवधारणा पत्र ” इमेल के माध्यम से भेजा ।

मंच के किसानों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से किसान हित मे सवाल भी पूछा कि क्या विपक्ष मोदी सरकार के दोषपूर्ण कृषि कानून के खिलाफ किसानों के साथ मजबूती से खड़ा है ? यदि हां तो किसानों के आन्दोलन के समर्थन में विपक्ष की क्या तैयारी है ?
मंच के किसानों ने राहुल गांधी से पूछा कि किसानों द्वारा अपने उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाने की मांग की जा रही है, जिसपर विपक्ष का क्या कहना है ? क्या विपक्ष किसानों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनन गारंटी की मांग का समर्थन करने के लिए तैयार है ?
साथ ही यह भी सवाल राहुल गांधी से पूछा कि किसानों की देश व्यापी समस्या मंहगा डीजल, मंहगी बिजली, भंडारण का अभाव, अनाज बिक्री की समस्या के साथ-साथ सिंचाई संसाधन उपलब्ध कराने और समयानुसार खाद, बीज की सुलभता को लेकर विपक्ष की क्या तैयारी तथा योजना है ? जिसपर विश्वास करके देश के किसान विपक्ष का साथ दें ।
मंच के किसानों ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से पूछे गए सवालों का जवाब सार्वजनिक रूप से आन्दोलनरत किसानों को देने की मांग करते हुए राहुल गांधी से अपील भी किया कि चल रहे किसान आंदोलन के किसानों की मांग को देश की सर्वोच्च सदन “संसद” में मजबूती से उठाकर किसानों को न्याय दिलाने की पहल सुनिश्चित करें । इस मौके पर किसान नेता अभय पटेल तथा किसान उदय प्रकाश सिंह , सुनील गुप्ता तथा राजेश पटेल उपस्थित थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment