नम्रता चौरसिया को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई

By:

On: Saturday, July 17, 2021 1:10 PM

---Advertisement---

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र की नम्रता चौरसिया को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाये जाने पर सोनभद्र भाजपा महिला नेत्रियों ने फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। बता दें कि महिला मोर्चा की पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नम्रता चौरसिया को बीते दिनों क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाये जाने पर माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी के साथ मिलकर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं का सशक्तिकरण करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। जिससे महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला शक्ति को बढ़ावा देने के लिए निर्मला सितारमन, स्मृति ईरानी, अनुप्रिया पटेल समेत एक दर्जन महिलाओं को मंत्रीमंडल में जगह दिया है। भाजपा में हर वर्ग का सम्मान है। भाजपा सर्व समाज का भला करती है। इस मौके पर भाजपा नेत्री इशिका पाण्डेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, सावित्री देवी आदि मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment