जमीनी विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच लाठी डंडे से मारपिट,चार लोग घायल

By:

On: Friday, July 16, 2021 3:43 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र:कोतवाली क्षेत्र के दुम्हान गांव में शुक्रवार को दोपहर भूमि संबंधी विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच लाठी चटकने से चार लोग घायल हो गए। लहूलुहान अवस्था में पहुंचे दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। हीरालाल व अशोक के बीच जमीन विवाद को लेकर चल रहा मनमुटाव शुक्रवार को मारपीट में बदल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान लोगों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराने के बाद मेडिकल मुआयना कराया। दोनों पक्ष के दर्जन भर लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बीच दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जबकि कोतवाली गेट के बाहर दोनों पक्ष के लोग मामले की सुलह समझौता कराने में जुटे रहे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment