खेत जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत,परिजनों में कोहराम

By:

On: Friday, July 16, 2021 2:40 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के हथवानी ग्राम साउडीह में आज शाम लगभग 5 बजे एक ट्रेक्टर से खेत जुताई करते वक्त ट्रैक्टर खाई में गिरने से 22 वर्षीय युवक देवेश कुमार विश्वकर्मा पुत्र प्रह्लाद विश्वकर्मा की मौत हो गयी , सूचना पर पहुँची हाथीनाला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी ले आयी ,एसआई राजेश कुमार यादव ने बताया कि खेत जुताई करते वक्त अनियंत्रित होकर ट्रेक्टर पलट गया और चालक उसके नीचे आ गया जिससे उसकी मौत हों गयी ,एक माह पूर्व मृतक की शादी हुई थी,घटना से युवक के घर मे कोहराम मच गया ,परिवारजन दहाड़े मार कर रोने लगें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment