अनपरा, सोनभद्र -उमेश कुमार सिंह स्थानीय थाना अंतर्गत रेनुसागर चौकी पुलिस ने बुधवार को दो युवको को कुल३.१००ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।पुलिस ने बताया कि थाना अनपरा अंतर्गत रेनुसागर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक वंशनरायण राय ने पुलिस टीम के साथ दो नफर अभियुक्त राजेश पाठक उर्फ राजू पुत्र रामदुलारे पाठक निवासी सुभाष नगर औड़ी मोड़ थाना अनपरा को १.६ ग्राम नाजायज़ गांजा व सुरेश शाहू पुत्र मोती शाहू निवासी पजरेह थाना सिंगरौली जिला मध्यप्रदेश को१.५ ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बंध में थाना स्थानी पर मु0अ0स0 ९९/२१,१००/२१ धारा८/२०एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वंशनरायण राय चौकी प्रभारी रेनुसागर,हेड का0 उमाशंकर यादव ,का0 नीतीश सिंह शामिल रहे_
*३.१ ग्राम गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
---Advertisement---

