ट्रेन से लगभग डेढ़ सौ मीटर रगड़ाते हुए दूर जाकर गिरा,अधेड़ घायल

By:

On: Wednesday, July 14, 2021 9:03 AM

---Advertisement---

विंढमगंज(राकेश केशरी)सोनभद्र :- स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज लगभग 11:00 बजे रेणुकूट की ओर से झारखंड की ओर जा रही रेलवे की स्टाफ बोगी पर सवार कोन थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेरवाडिह गांव निवासी कृपासिंधु द्विवेदी उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राधा कृष्ण त्रिवेदी नवनिर्मित विंडमगंज रेलवे प्लेटफार्म पर रगड़ाते हुए लगभग 150 मीटर दूर जाकर के गिरा उक्त व्यक्ति रेलवे बोगी से गिरते देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोग दौड़ पड़े मौके से मौजूद विंढमगंज स्टेशन अधीक्षक एसएन विश्वकर्मा ने बताया कि रेलवे की दो बोगी प्रतिदिन सुबह और शाम रेलवे स्टाफ को लाने ले जाने का काम करती है आज रेनुकूट की ओर से रेलवे के स्टाप को लेकर आ रही थी इसी स्टाप बोगी में कृपा शंकर द्विवेदी भी सवार थे मौके पर दुर्घटना देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उक्त व्यक्ति बोगी के गेट के पास पैर लटका कर बैठा होगा और नवनिर्मित स्टेशन का प्लेटफार्म जो ऊंचा कर दिया गया है वह समझ नहीं पाया जैसे ही स्टाफ बोगी प्लेटफार्म नंबर दो में घुसी उंचा प्लेटफार्म व बोगी के बीच पैर फंसकर रगडाता हुआ लगभग डेढ़ सौ मीटर जाकर रुका ही था कि उक्त व्यक्ति दर्द के मारे छटपटा कर नीचे गिर पड़ा तब तक उसका एक पैर टूट चुका था व दूसरा पैर पूरी तरह से रगड़ खाकर जख्मी हो गया था आनन-फानन में 108 नंबर एंबुलेंस बुलाकर उक्त व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है मौके पर त्रिभुवन भारती, सुषमा केसरी, राजू चंद्रवंशी ,भंडुल गुप्ता, राजेश रावत सहित दर्जनों लोग एकत्रित हो गए थे

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment