संदिग्ध परिस्थिति में 35 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी

By:

On: Sunday, July 11, 2021 11:49 AM

---Advertisement---

दुद्धी( रवि सिंह)सोनभद्र: दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीपरडीह नदी किनारे आज अल सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव महुआ के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकता देख ग्रामीणों ने युवक के परिजनों को सूचना दिया मौके पर पहुंचे घर के परिजनों ने युवक को देख पहचान कर बताया युवक का नाम जितेंद्र नाथ गुप्ता उम्र 35 वर्ष पुत्र बाबू दास ग्राम फुलवार का रहने वाला हैं । जो विगत 10 व 15 सालों से ग्राम पंचायत पीपरडीह में एक मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए पुजारी बनकर यही रहा करता था परिजन परिजन बालेश्वर गुप्ता ने बताया कि युवक कई वर्षों से घर से दूर रहकर पीपड़ीह में पूजा पाठ का काम व एक शिव मंदिर में पुजारी के रूप में रहता था। जो मानसिक विक्षिप्त हो गया था। बीती रात महुआ के पेड़ में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवन ईहलीला समाप्त कर लिया।जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दिया गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजवा दिया व अग्रिम कार्यवाही में पुलिस जुट गई।।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment