बैडमिंटन खिलाड़ी पूर्व सभासद याहिया खान का निधन शोक

By:

On: Sunday, July 11, 2021 3:57 AM

---Advertisement---

दुद्धी कस्बे के बैडमिंटन के मशहूर खिलाड़ी और वार्ड दो के पूर्व सभासद याहिया खान 78 का शुक्रवार की रात्रि करीब 8:30 बजे उनका निधन हो गयाl वे इधर काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे शुक्रवार की शाम उनकी तबीयत बिगड़ी इलाज हेतु परिजनों ने निजी चिकित्सा अधिकारी को दिखाया जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी ले जाने की सलाह दी उसके बाद परिजन लेकर वाराणसी जा रहे थे कि रास्ते में ही उनका निधन हो गयाl निधन की खबर सुनते ही परिजनों में तथा खेल से जुड़े प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ पड़ीl लोग घरों पर देर रात्रि पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देते रहे वे मधुर स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे हर खेलों में वे रूचि लेते थे और मैं युवा खिलाड़ियों को हर तरह का प्रशिक्षण देकर उन्हें खेल के विधा के बारे में जानकारी देते थे और खेल को लेकर काफी युवाओं को प्रोत्साहित करते रहते थे आज उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया.l

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment