सोनभद्र:रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गाव से मोना काल्पनिक नाम उम्र लगभग 16 वर्ष अपने घर से पिता की डांट से क्षुब्ध होकर विगत एक सप्ताह पहले शाम को घर से निकली और वापस नही आई परिजनों ने मोना की तालाश शुरू कर दी । इस मामले की लिखित तहरीर कोतवाली में भी दी गयी। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में गुरुवार की शाम कोतवाली पुलिस द्वारा गाव के ही कुछ लड़कों को गिरफ्तार किया गया है ।गिरफ्तारी के बाद कुछ अहम सुराग मिले है जिसे आधार मानकर लगातार दबिश जारी है जल्द ही मामले का खुलासा होने की संभावना है
अज्ञात परिस्थितियों में किशोरी लापता,दुष्कर्म की आशंका
---Advertisement---

