मोटर का तार जोड़ते समय हुआ हादसा
म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)थाना क्षेत्र के देवरी गावँ में शुक्रवार को मोटर का तार जोड़ते समय अचानक करंट की चपेट में आने से अहिबरन पुत्र स्व. झुना (48)निवासी देवरी की मौत हो गयी।जानकारी के अनुसार देवरी गावँ निवासी अहिबरन अपने घर पर ही मोटर का तार जोड़ रहे थे कि अचानक बिजली के करेंट की चपेट में आ गए ।परिजनों ने तत्काल उन्हें लेकर म्योरपुर सीएचसी लाये जहाँ डॉ राजन सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मौत की खबरे सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना थाने को दे दी गयी है।

