(विनय सिंह चंदेल)
रामगढ़। पन्नूगंज पुलिस ने गुरुवार को भोर में चार बजे दो पिकअप पर लदे 12 पशु को बरामद किया। एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पांच अन्य आरोपी फरार हो गए।पन्नूगंज पुलिस का मुखबिर ने सूचना दी कि नौगढ़ की तरफ से बेलखुरी होते हुए गोवंश लदा पिकअप वाहन खलियारी होते हुए बिहार में प्रवेश करने वाला है। इस सूचना पर तत्काल पन्नूगंज प्रभारी निरीक्षक अभिनव वर्मा पुलिस बल के साथ बेलखुरी तिराहे पर भोर में लगभग चार पहुंच गए। थोड़ी देर बाद नौगढ़ की तरफ से दो पिकअप वाहन तेज रफ्तार से आते दिखाई दिए। पुलिस ने टोर्च की रोशनी में रुकने का इशारा किया। इस पर दोनों वाहन तिराहे से 100 मीटर उत्तर रुक गए और उस पर सवार छह लोग उतर कर भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ा कर उसमें से एक को पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति सिद्धनाथ खरवार पुत्र सुमेर खरवार, निवासी अमहरा, थाना अधौरा, जिला कैमूर भभुआ बिहार है। उसने बताया कि वह चालक है। जांच में दोनों में छह-छह गोवंश पशु मिले। गाड़ी का नंबर प्लेट भी फर्जी निकला। दोनों में अतिरिक्त नंबर प्लेट भी पाए गए । पकड़ने वाले टीम में प्रभारी निरीक्षक अभिनव कुमार वर्मा, एसएसआई दिनेश कुमार यादव व संजय कुमार, कांस्टेबल विकास और शिवम कुमार शामिल रहे।

