1-कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए लगातार कर रहे जन जागरूकता अभियान
2-गावों में जाकर लोगों से समय पर वैक्सिन लगवाने का कर रहे निवेदन
3-लोगो को अभी भी सावधानी बरतने और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क पहनने के लिए कर रहे जागरूक
भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व-जिला अध्यक्ष आशुतोष कुमार दुबे (आशु) के नेतृत्व में युवाओं ने घोरावल विधानसभा के न्याय पंचायत तिलौली के आस-पास खरुआव ब्लाक पर ,सेमरा,परही, खरुआव गांव,धरमौली, महुवारिया,तिलौली, मुंगेहरी,जन जागरूकता अभियान के तहत कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क पहनकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ अभी लापरवाही ना करने का मास्क पहनकर बाहर निकलने निवेदन करते हुए समय से वैक्सीन लगाने का निवेदन किया । आशू दुबे ने कहा कि हम लोग लगातार जन जागरूकता अभियान के तहत लोगों से निवेदन कर रहे हैं की उनकी सुरक्षा उनके हाथों में है और वे लापरवाही कतई ना करें क्योंकि अभी भी करोना से मुक्ति नहीं मिली है और जो समाचार पत्रों/मीडिया के माध्यम से सज्ञान में आ रहा है की तीसरी
लहर भी आगे आने वाले समय में आएगी,अगर हम लोग पहले से सावधान नहीं रहेंगे तो हमें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा,जागरूक करने के साथ ही साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव /प्रभारी उत्तर प्रदेश माननीय प्रियंका गांधी जी के संदेशों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम भी कर रहे हैं । लोगों से भी निवेदन किया जा रहा है वे लापरवाही ना करें और समय से इस करोना महामारी में वैक्सीन अवश्य लगवा ले जिससे वह अपने को सुरक्षित रखने के साथ-साथ परिवार को भी सुरक्षित रख सके । मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में राजू दुबे ,अजय मौर्या, गौतम आनंद रहे ।

