मिशन प्रेरणा के अंतर्गत गांव के स्मार्टफोनधारी बच्चों को पढ़ने में करेंगे मदद

By:

On: Thursday, July 8, 2021 9:36 AM

---Advertisement---

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)सोनभद्र। जनपद के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों गरीब बच्चों का पढ़ाई न रूके इसके लिए मिशन प्रेरणा अंतर्गत गांव के ही स्मार्टफोनधारी युवक – युवतियों को “`साथी हाथ बंटाना साथी रे““…..की तर्ज पर प्रेरणा साथी का चयन किया जा रहा है।

इसी क्रम में इंग्लिश मीडियम माडल उत्कृष्ट विद्यालय दुरावल खुर्द के बच्चों को सहयोग के लिए 4 लोगों का चयन कर आज उन्हें दायित्वबोध कराया गया। विद्यालय के शिक्षक कमलेश कुमार गुप्त ने प्रेरणा साथियों को कार्य एवं दायित्व बताते हुए उनके मोबाइल में दीक्षा एप, रीड एलांग एप इंस्टाल कराते हुए विद्यालय के वाट्सअप ग्रुप से जोड़ा । विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि हमारे शिक्षक नियमित विद्यालय के वाट्सअप ग्रुप पर शिक्षण सामग्री भेजते हैं, उसे आप लोग विहीन बच्चों तक पहुंचाते हुए ई- पाठशाला से जोड़े रहें। विद्यालय की शिक्षामित्र सीमा मिश्रा ने कहा कि इस समय दूरदर्शन पर शिक्षण कार्यक्रम चल रहा हैं,उस बारे में भी जागरूक करने की आवश्यकता हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment