करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

By:

On: Wednesday, July 7, 2021 3:03 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:चुर्क चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार की शाम पांच बजे करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार विमलेश पुत्र बाबू लाल उम्र 22वर्ष निवासी चुर्क गांव थाना राबर्ट्सगंज चुर्क गांव के बगल में सटे एक प्लाट पर मकान निर्माण के कार्य में लगा था वहीं पर बाजा बजाने के लिए लगाये गये बिजली के तार के चपेट में आने से विमलेश की मौके पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी निर्माण कार्य करा रहे मकान के मेठ आशीष पटेल ने घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही चुर्क चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह तत्काल पहुंचकर सरकारी हॉस्पिटल लोढ़ी भिजवाया जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही विमलेश को मृतक घोषित कर दिया चौकी प्रभारी ने पंचनामे की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया मृतक की शादी अभी छ माह पहले हुई थी घटना की जानकारी मिलते ही घर मे हड़कम मच गया खबर लिखे जाने तक चौकी में तहरीर नही दी गई थी

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment