दुद्धी/सोनभद्र-दुद्धी उत्तर प्रदेश झारखंड और छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र के दुरु ह जंगल में नक्सलियों की आमद की टोह लेने के लिए पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक विनोद सोनकर ओआर टी पुलिस पीए सी के जवानों के साथ नक्सलियों की तलाश में बड़ी संख्या में पुलिस बल तीनों प्रांतों के सीमा क्षेत्र के धोर .पा हरपुरा आदि के बीहड़ जंगल में नक्सलियों के तलाश में जवान जबरदस्त कांबिंग किया पुलिस
क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव ने बताया कि झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य में हमेशा नक्सलियों की आमद रहती है वहां से घटना वारदात करने के बाद बॉर्डर क्षेत्र के सीमा इलाकों से आने जाने की सूचनाएं कभी कभार जानकारी मिलती है इसी मद्देनजर क्षेत्र में नक्सली की आमद सीमा क्षेत्र में ना हो और किसी तरह से कोई हरकत और अंजाम ना दे सके इसलिए पूरे सीमा क्षेत्रों की आए दिन सघन कांबिंग किए जाते हैं जिससे सीमा क्षेत्र के गांव में निवास कर रहे गांव के ग्रामीण को किसी प्रकार की भय और डर ना हो इसके लिए पुलिस काफी संख्या में फोर्स के साथ पूरे सीमा इलाकों में हमेशा कांबिंग करते हैं उन्होंने बताया कि सीमा क्षेत्र के लगे गांव में गांव के ग्रामीणों को हमेशा जागरूक किया जाता है कि जब भी कोई ना नक्सलियों की आने की सूचना मिले अपने गोपनीय तरीके से सूचना दें जिससे कि उनकी सुरक्षा और रक्षा किया जा सके उन्होंने बताया कि आने की सूचना सीमा बॉर्डर पर मिलते हैं इसी के मद्देनजर सीमा इलाकों में कांबिंग तेज कर दी गई है कांबिंग के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान और अन्य फोर्स ने मिलकर संयुक्त रुप से कांबिंग किया गया धोर पा और हरपुरा गांव के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी और समस्याओं का समाधान कराए जाने का गांव के ग्रामीणों को भरोसा दिया
छत्तीसगढ़ झारखंड सीमा क्षेत्र में नक्सलियों की तलाश में हुई सघन कांबिंग
---Advertisement---

