घरेलू कलह से क्षुब्ध वृद्ध ने की आत्महत्या

By:

On: Tuesday, July 6, 2021 11:21 AM

---Advertisement---

(सत्य पाल सिंह)सोनभद्र
म्योरपुर थाना क्षेत्र के धनखोर गांव निवासी वृद्ध ने मंगलवार को अपनी ही लुंगी का फंदा बना घर से कुछ दूर सिद्ध के पेड़ पर लटक आत्म हत्या कर ली चरवाहों की सूचना पर मौके पर पहुचे ग्रामप्रधान ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।उक्त गांव निवासी लक्ष्मण पुत्र सोन शाह 60की किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया,जिससे क्षुब्ध हो लक्ष्मण घर से चला गया,परिजनों ने सोचा कि वह खेत पर गया होगा,जब ग्रामीणों द्वारा जानकारी मिली तो स्तब्ध रह गए,थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने घटनास्थल पर पहुंच शव को उतरवा,पंचायतनामा भर,सील कर अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी भेज दिया,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment