(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)कोन। मुख्यमंत्री के 25 करोड़ पौधरोपण अभियान को पूरा करने के क्रम में रविवार को ग्राम प्रधान सन्तोष पासवान और कोन ब्लाक के नोडल अधिकारी कांशीराम ठाकुर ने सयुक्त रूप से मिलकर कोन पुरानी तालाब पर सैकड़ो पौधा रोपण किया।पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे लोकतंत्र सेनानी राम श्रृंगार पासवान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए जिससे हमे शुद्ध वातावरण, फलदार वृक्ष व इमारती लकड़ियां प्राप्त होती हैं जिनसे मानव जीवन को अनेकों प्रकार से लाभ मिलता है।वहीं ग्राम प्रधान ने कहा हमारा दायित्व केवल एक वृक्ष लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति व पर्यावरण के प्रति हम सभी के दायित्व
को बताने वाला एक अवसर भी है। वर्तमान परिवेश में कोविड-19 से जिस प्रकार से देश में ऑक्सीजन की कमी के चलते बहुत सारे लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी यदि हम वृक्षारोपण करते हैं और उन्हें बचा लेते हैं तो वह वृक्ष हमें चौबीस घंटे ऑक्सीजन प्रदान करते हैं प्रकृति में ऑक्सीजन का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। पर्यावरण की रक्षा के लिए व अपने आस पास के वातावरण को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त रखने हेतु वृक्षारोपण किया जाना बहुत ही आवश्यक है और हमे पर्यावरण को स्वच्छ व समृद्ध रखने का संकल्प लेकर नियमित रुप से वृक्षारोपण करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार,प्रभाष पांडे,श्याम राज,अजय कुमार,भूपेन्द्र,अनुज तिवारी ,ओमप्रकाश समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे
कोन पुरानी तालाब पर प्रधान और समाज सेवियों ने मिलकर किए पौधारोपण
---Advertisement---

