पुसौली तालाब मे मिले युवक की हुई शिनाख्त

By:

On: Sunday, July 4, 2021 1:01 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:राब‌र्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव स्थित तालाब में शनिवार की देर शाम युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। कई दिन पुराना होने के कारण शव से दुर्गंध आ रही थी। उसकी शिनाख्त मां ने जिला अस्पताल रविवार को पहुंचकर की। शव की शिनाख्त राब‌र्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव निवासी राजेश (30) पुत्र पुर्णमासी के रूप में हुई है। राजेश की मां कुंती ने बताया कि उसका पुत्र तीन दिन से लापता था। वह गांव व नगर में पल्लेदारी कर अपना व परिवार के सभी सदस्यों का पेट भरता था। तीन दिन पहले वह काम की तलाश में घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस के मुताबिक ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार की देर शाम पुसौली पोखरा से राजेश का शव कब्जे में लिया गया था। कुंती के साथ गांव की तमाम महिलाएं शव की पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंची थी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment