आर्थिक तंगी से परेशान अधेड़ ने लगाई फांसी ,मौत

By:

On: Saturday, July 3, 2021 2:02 PM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र| कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गुलालझरिया गांव में आज मध्यरात्रि एक अधेड़ ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला को समाप्त कर ली,सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया|बताया जा रहा है कि 43 वर्षीय मृतक कमलेश पाल पुत्र स्वर्गीय देवपत आर्थिक तंगी से डिप्रेशन का शिकार हो गया था जिसने शुक्रवार की मध्यरात्रि तकरीबन साढ़े 12 बजे अपने घर के द्वार पर स्थित वन जलेबी के पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया ,घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है|मृतक के दो लड़के व 1 लड़की है जो अनाथ हो गए| घटना की सूचना पर ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव ने मृतक के शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बांधा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया| प्रधान ने बताया कि मृतक गांवों से बकरी की खरीद कर उसकी बिक्री करता था इधर उसका व्यवसाय चौपट हो गया था|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment