सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

By:

On: Saturday, July 3, 2021 1:07 AM

---Advertisement---

दुद्धी(रवि सिंह)सोनभद्र शुक्रवार  की दोपहर मनबसा गांव में एक बाइक अनियंत्रित हो पेड़ से जा टकराई । जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी|

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर प्रिंस जायसवाल उर्फ सिंकू पुत्र प्रदीप जायसवाल निवासी वार्ड नं 1 अपने बाइक से किसी काम से मनबसा जा रहे थे कि बाइक अनियंत्रित हो पेड़ से जा टकराई जिससे बाइक चला रहे सिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए , ग्रामीणों की सहायता से आनन फानन में गम्भीर रूप से घायल युवक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पर भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान सिंकू की मौत हो गई । मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया । वही सूचना पर दुद्धी पुलिस पहुँचकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। गौरतलब है कि प्रिंस जायसवाल उर्फ सिंकू अपने घर के इकलौते चिराग थे। और सिंकू के दो मासूम बच्चे आरव व गौरव है जो अनाथ हो गए।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment