घोरावल(पी डी)प्राप्त जानकारी के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मूर्तियां गांव के मरनी बस्ती निवासी चमेलिया देवी उम्र 75 वर्ष पत्नी सुरजबालि को मगर मगरमच्छ ने उसके पैर को दबोच लिया।और उन्हें गहरे पानी मे खींच ले गया।महिला के चीख पुकार सुनने के बाद उसका लड़का कमलेश ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुचकर अपनी मां को मगरमच्छ से छुड़ाने के प्रयास
करने लगा।इस बीच मगरमच्छ महिला को गहरे पानी में ले गया।हालांकि उसके लड़के कमलेश की हिम्मत काम आयी और किसी तरह मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ाने में सफलता मिली।घटना के बाद परिजन उसको एम्बुलेंस द्वारा घोरावल सीएचसी लाया।जहां सीएचसी अधीक्षक डॉ मुन्ना प्रसाद व डॉ देवेश पांडेय ने प्राथमिक चिकित्सा बाद गम्भीर स्थिति के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
शौच को निकली वृद्ध महिला को मगरमच्छ ने दबोचा
---Advertisement---

