हैंडपंप खराब होने से दूषित पानी पीने को मजबूर मुसहर जाति के लोग

By:

On: Friday, July 2, 2021 1:40 PM

---Advertisement---

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)कोन।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला बड़ाप (मुसहरखाड़ी)में महीनो से हैंडपंप खराब हो जाने से मुसहर जाति के लोगो को काफी परेशानी हो रही है।मुसहर जाति के लोगो की माने तो उनका कहना है की पिछले लगभग दो महीने से हैंडपंप खराब हो जाने से हमलोग दूषित पानी पीने को मजबूर है जिससे कई तरह की बीमारियां होने का हमेशा ही डर बना रहता है वही हमलोग काफी दूर नदियों नालों से चूआड़ बनाकर दूषित पानी लाकर जीवन यापन करने को मजबूर है।मुसहर जाति के लोगो ने जल्द से जल्द खराब हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment