जिला पंचायत सदस्य केअपहरण की आशंका,मुकदमा दर्ज

By:

On: Friday, July 2, 2021 7:15 AM

---Advertisement---

विंढमगंज(राकेश केशरी)सोनभद्र:थाना क्षेत्र के अंतर्गत जोरूखाड ग्राम पंचायत निवासी वर्तमान जिला पंचायत सदस्य आशा देवी पत्नी राधेश्याम के पुत्र निलेश कुमार उम्र लगभग 17 वर्ष के अपहरण की आशंका की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 365 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज विंडमगंज थाने में दर्ज किया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार जैसे-जैसे जिला पंचायत अध्यक्ष के मतदान की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे जिला पंचायत सदस्य के गायब होने का सिलसिला शुरू हो गया है इसी क्रम में विंढमगंज थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि बीती रात्रि लगभग 8:00 बजे विंडमगंज जिला पंचायत सदस्य का पुत्र निलेश कुमार उम्र लगभग 17 वर्ष ने प्रार्थना पत्र में कहा कि हमारे माता और पिता जी बीते 26 जून को घर से यह कहकर निकले हैं कि मैं तीर्थ यात्रा पर दर्शन पूजन के लिए जा रहा हूं तुम लोग निश्चिंत व आराम से घर पर रहना परंतु जाने के बाद से उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है व लगभग 1 सप्ताह बीत जाने के बाद भी हम लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है हमें आशंका है कि कुछ अज्ञात लोग उनका अपहरण कर लिए हैं जिस पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 365 मुकदमा पंजीकृत कर के मामले की गहनता से जांच की जा रही है

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment