सड़क हादसे मे एक की मौत, दूसरा घायल

By:

On: Friday, July 2, 2021 5:33 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:करमा थाना क्षेत्र के पास पेट्रोल पंप के समीप आज सुबह लगभग 6 बजे बाइक सवार अज्ञात वाहन के चपेट में आने से राधे श्याम पुत्र बशन्धारी(50)वर्ष निवासी दरबान राजगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचते दम तोड़ दिया जबकि दूसरा अम्बिका पुत्र राम लोचन (30)वर्ष निवासी विसुनपूरा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गया प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर किया गया ।एस आई विनोद यादव ने बताया कि सूचना पर तत्काल घटना स्थल पहुंचे जहाँ राधे श्याम बाइक के निचे दबा था जिसे बाहर निकाला गया और दूसरा साइड में था दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केकराही ले जाया गया जहाँ एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वही दूसरे को प्रथम उपचार कर जिला अस्पताल भेजा गया। राधे श्याम विश्वकर्मा का पंचनामा भरकर कर पीएम हाऊस भेजा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों राबर्ट्सगंज के तरफ किसी शादी समारोह में गये हुए थे।आज भोर राबर्ट्सगंज से घर के तरफ आ रहे थे।थाने के नजदीक जैसे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे किसी अज्ञात वाहन से ठोकर लग गया।स्थानीय लोग भी नहीं देख सके।पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।समाचार लिखे जाने तक अज्ञात वाहन का पता नहीं चल सका

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment