सोनभद्र-उमेश यादव सिंह अनपरा।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी का जन्मदिन काशी मोड़ अनपरा कार्यालय पर धूमधाम के साथ मनाया गया lसमाजवादी पार्टी पूर्व कोषाध्यक्ष ई0प्रकाश यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के अनपरा नगर पंचायत अध्यक्ष गैवी नाथ यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान श्रमिक और नौजवान सबसे ज्यादा बदहाल है l किसान अपनी फसल को मजबूरी में ओने पौने दाम पर बिक्री को विवश है l मजदूर वर्ग दर-दर की भटक रहा है l उसका दुख दर्द कोई सुनने वाला इस भाजपा सरकार में कोई नहीं है l भाजपा सरकार में किसान लूटा जा रहा है l मजदूर भूखों मर रहा है l बेरोजगार बेरोजगारी के कारण दर-दर भटक रहा है।ओबरा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी रवि गोड़ ‘बड़कू’ ने कहा कि किसानों नौजवानों बेरोजगारों का यदि किसी
पार्टी में हित है। तो वह समाजवादी पार्टी में है l जन्मदिन के अवसर पर भोला नाथ निषाद,रीता पांडेय,जुल्फिकार,अंजनी यादव एडवोकेट,संजय जायसवाल, कृष्णा यादव, हाफिज,राजा यादव, विष्णु यादव, फुलील,विजय यादव,निर्मल यादव,लारेस डिसूजा,रामलखन यादव,असलम, के साथ सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित मौजूद थे।_
अनपरा:सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्षअखिलेश यादव का जन्मदिन धूम-धाम के साथ मनाया
---Advertisement---

