*जिला पंचायत सदस्य के गायब होने के सम्बन्ध में अपहरण का मुकदमा दर्ज

By:

On: Thursday, July 1, 2021 10:22 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:दिनांक 28.06.2021 को शिवलाल पुत्र रामविचार गौड़ निवासी सिरसोती थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र के खुद के पिता के कही गायब हो जाने के सम्बन्ध में तहरीरी सूचना दिया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना बीजपुर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस व परिजनों द्वारा तलाश की जा रही थी लेकिन रामविचार गौड़ पुत्र विक्रम गौड़ का अभी तक न तो कही पता चला और न ही वह अपने घर वापस आये ,परिवार के लोग काफी परेशान है और खोजबीन कर रहे थे कि आज दिनांक 01.07.2021 को गुमशुदा के पुत्र शिवलाल उपरोक्त ने थाना बीजपुर पर आकर एक प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उन्होने आरोप लगाया है कि 25.06.2021 को दिवाकर चौबे पुत्र जुगल किशोर चौबे निवासी राजासरई थाना बभनी जनपद सोनभद्र अपने अन्य साथियों के द्वारा हमारे पिता जी को साजिस के तहत कही छुपा कर रखे है और उनसे जबदस्ती एक विडियो वायरल करा रहे है कि मै अपनी मर्जी से आया हुँ ,विडियों देखने से लग रहा है कि किसी मोबाइल की दुकान मे बैठाकर जबदस्ती बुलवाया जा रहा है । मुझे विश्वास है कि दिवाकर चौबे द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मेरे पिता जी का अपहरण कर कही छुपाकर रखे हैं ।उक्त तहरीर के आधार पर थाना बीजपुर में मु0अ0सं0-59/2021 धारा-365,342 भा0द0वि0 बनाम दिवाकर चौबे पुत्र जुगल किशोर चौबे निवासी राजासरई थाना बभनी जनपद सोनभद्र व अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है । जिसकी विवेचना व तलाश की जा रही है ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment