सोनभद्र:करमा स्थानीय थाना क्षेत्र के भरुहा गांव के समीप बीती रात लगभग 9:00 बजे बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गया प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर किया गया जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई ।मौत की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाही में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भरुहा गांव निवासी पारसनाथ तिवारी के रिश्तेदार शिवधर दुबे 82 वर्ष पुत्र स्वर्गीय पुल्लु धर दुबे निवासी महुआव कोतवाली घोरावल जो अक्सर यहां रहते थे हर रोज की भांति खाना खा कर बुधवार को करीब 9:00 बजे रात सोने के लिए प्राथमिक विद्यालय के पास बने मकान में सड़क पार कर सोने के लिए जा रहे थे की अचानक रावटसगंज से मिर्जापुर की तरफ तेज गति सेआ रही मोटरसाइकिल की चपेट में आ गए जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की जानकारी होते ही उनके रिश्तेदार अरविंद नाथ तिवारी व अन्य लोग एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया ।वाराणसी जाते समय करीब 11:00 बजे रास्ते में ही शिव धर दुबे की मौत हो गई इस घटना की जानकारी होते ही परिवार जनों में शोक की लहर दौड़ गई अरविंद नाथ तिवारी ने बताया कि मैंने उक्त के संबंध में थाना कर्मा में लिखित तहरीर दे दी है ।थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिल गई है पीएम कार्रवाई की जा रही है।
बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
---Advertisement---

