(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)कोन। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाडीह में मंगलवार की रात घर के अंदर फंदे से लटकता युवक का शव मिला जिसे देखते ही परिजनो में अफरा तफरी मच गई घटना की जानकारी मृतक युवक के पिता ने कोन थाने को दी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया की बरवाडीह निवासी गणेश प्रसाद पुत्र स्व.राज किशोर कन्नौजिया ने सूचना दिया की मेरा पच्चीस वर्षीय लड़का उपेंद्र कुमार अपने ससुराल महुली से रात करीब नौ बजे वापस अपने घर आया और सीधे अपने कमरे में चला गया जब कुछ देर बाद हमलोगो ने देखा तो उपेंद्र ने रस्सी को फंदा बनाकर फांसी लगा ली है।प्रभारी निरीक्षक ने बताया की सूचना मिलते ही मय फोर्स मौके पर पहुंचकर युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा गया और शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई है उसकी जांच की जा रही है।

