बिजली गिरने से चपेट में आए युवक की मौत

By:

On: Monday, June 28, 2021 3:56 PM

---Advertisement---

मधुपुर(शिव दास वर्मा) सुकृत चौकी के नागनार हरैया गांव में सोमवार को बिजली गिरने से चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया दोपहर करीब एक बजे नागनार हरैया गांव निवासी दिनेश पति बिंद (35) पुत्र छैबर बिंद अपने गांव में भैंस चरा रहे थे। उसी वक्त गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दिनेश मकान की ओर जा रहे थे। अचानक बिजली उनके ऊपर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से झुलए गए। परिजन आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment