काशी प्रान्त के क्षेत्रीय अध्यक्ष शारदा खरवार का दुद्धी नगर में हुआ भव्य स्वागत

By:

On: Monday, June 28, 2021 2:52 PM

---Advertisement---

(सेराजुल हुदा) दुद्धी सोनभद्र|कस्बा दुद्धी में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के काशी प्रान्त की क्षेत्रीय अध्यक्ष शारदा खरवार का भव्य स्वागत हुआ |इस मौके पर शारदा खरवार ने कहा कि आदिवासी समाज के हित के लिए मै हमेशा संघर्ष करती रहूँगी |मै काशी प्रान्त से हूँ मेरे प्रान्त में 16 जिले आते हैं लेकिन जिला मिर्जापुर व जिला सोनभद्र मे आदिवासी समाज की संख्या ज्यादा है और इन दोनों जिले के आदिवासी जागरूक न होने के कारण पिछड़े हुए हैं में इनके उत्थान के लिए हमेशा प्रयासरत रहूँगी |हमारी सरकार में आदिवासी समुदाय के लिए बहुत सारी योजना चलायी जा रही है| इस समाज में बाल विवाह और अंधविश्वास जैसी कुप्रथा भी चल रही है जिसे दूर करने का प्रयास मेरे द्बारा किया जा रहा है| आदिवासी समाज के जागरूक न होने के कारण उनके जमीनों पर दबंगो द्बारा कब्जा जमाया गया है ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनपर भी कार्यवाही की जायेगी | इस मौके पर भाजपा नेता डीसीएफ चेयरमैन सुरेन्द्र अग्रहरि, बभनी ब्लॉक के पुर्व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गेना घसिया, संजू तिवारी, पंकज गोस्वामी, गोरखनाथ अग्रहरि, अरविंद दूबे, कामेश्वर खरवार, सुनीता खरवार, डा० लालबाबू, गोलू जयसवाल, राकेश केशरी, देव कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद था |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment