एक पुलिस चौकी ऐसा भी सुलह के लिए चौकी बुलाया,रुपये न देने पर कर दिया चालान

By:

On: Monday, June 28, 2021 2:12 PM

---Advertisement---

-एसपी से चुर्क चौकी इंचार्ज के दुर्व्यवहार करने की शिकायत

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लाक के वार परसौना गांव निवासी ओमप्रकाश मिश्र ने चुर्क चौकी इंचार्ज पर परिवार की महिलाओं के साथ गाली गलौज करने और उनसे दुर्व्यवहार करने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। चौकी इंचार्ज पर मारपीट मामले में रुपये न देने पर एक पक्षीय कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाया।

एसपी को प्रेषित ज्ञापन में शिकायतकर्ता ने बताया कि 21 जून को शाम करीब सात बजे बच्चों के मामूली विवाद में उनके पटिदार एक राय होकर घर लाठी-डंडे से मारने पीटने लगे। बताया कि मारपीट में मुझे और मेरे माता को गंभीर चोंटे आई। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए थे। मामला चुर्क चौकी पहुंचा तो चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह ने एक पक्षीय कार्रवाई कर चालान कर दिया। यही नहीं चौकी ‌बुलाकर प्रार्थी और उनकी माता के साथ गाली गलौज किया गया। दूसरे दिन जब वे अपना और अपने माता का इलाज कराने जिला अस्पताल गया था, उस समय चौकी इंचार्ज घर पहुंचकर पत्नी और छोटे भाई की पत्नी के साथ गाली गलौज किए। चौकी न आने पर फर्जी मुकदमा लादने की धमकी दी गई। शिकायतकर्ता ने चुर्क चौकी इंचार्ज के कार्यप्रणाली की जांच कराते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment