Breaking:रहस्यमय ढंग से जिला पंचायत सदस्य लापता

By:

On: Monday, June 28, 2021 1:32 PM

---Advertisement---

बीजपुर। नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य जरहा राम बिचार गोंड के रहस्यमय ढंग से लापता होने से हड़कम्प मच गया।उनके पुत्र शिवलाल की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जाँच पड़ताल में जुट गयी है।प्रभारी निरीक्षक देवता नन्द सिंह ने बताया कि जरहा न्याय पंचायत के जिला पंचायत सदस्य राम विचार गोंड के पुत्र शिवलाल ने सोमवार को तहरीर देकर अवगत कराया की मेरे पिता बीते 25, जून 2021 को सिंगरैली बारात करने गए थे, तब से आज तक घर नही लौटे।हम लोग काफी खोजबीन किए लेकिन कही पता नही चला, थक हार कर गुमशुदगी दर्ज कराई गयी।पुलिस मामले की गम्भीरता को देखते हुए पतारसी में जुट गई है।चर्चाओं पर गौर करें तो जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव की वजह से राजनैतिक पार्टियों की साजिश हो सकती है, फ़िलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पतारसी में जुट गई है, जल्द ही ढूढ निकालेगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment