ब्रेकिंग:नहाते समय तालाब में पैर फिसलकर डूबने से दो मासूमो की दर्दनाक मौत

By:

On: Monday, June 28, 2021 10:34 AM

---Advertisement---

बावली में डूबने से दो बच्चों की मौत

म्योरपुर(सत्य पाल सिंह)थाना क्षेत्र म्योरपुर के करहिया गांव में सोमवार को बावली में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह करीब दस बजे करहिया गांव में ग्राम प्रधान के मकान के सामने बने कच्ची बावली में रीना (10 वर्ष)पुत्री रामेश्वर तथा रामबाबू(12 वर्ष)पुत्र रामजनम निवासी करहिया नहाने गए थे जहां नहाने के दौरान गहरे पानी मे चले गए जहां दोनों की डूबने से मौत हो गई।उधर दोनों बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे म्योरपुर थानाध्यक्ष अश्वनि कुमार त्रिपाठी ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment