थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने आर्यावर्त बैंक करमा में लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा

By:

On: Monday, June 28, 2021 5:51 AM

---Advertisement---

करमा-(जय प्रकाश मौर्य)

करमा। बैंक व ग्राहकों की सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष करमा प्रदीप कुमार सिंह के द्वारा सोमवार को सुबह 10:30 बजे थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में स्थित आर्यावर्त बैंक में मय फ़ोर्स पहुँचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों को चेक किया गया कि वह अपनी ड्यूटी सही ढंग कर रहे हैं अथवा नहीं। ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को बैंक के आसपास मोटरसाइकिल सवार नवयुवकों व बैंक के अंदर विशेष रुप से नवयुवकों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु निर्देशित किया गया उन्होंने कहा कि थानाक्षेत्र के आमजन के जान व माल की सुरक्षा व अप्रिय घटनाओं रोकना हमारी प्राथमिकता है।उन्होंने बैंक ग्राहकों से भी सावधानी बरतने की अपील किया खासकर बुजुर्ग व महिलाओं को बैंक से रुपए निकाल कर घर वापस जाते समय उचक्कों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment