लायन्स मण्डलाध्यक्ष डॉक्टर आर के एस चौहान ने 2020-21 का एवार्ड सेरेमनी आयोजित कर सेवा कार्यों के लिये पदाधिकारी को किया गया सम्मान

By:

On: Monday, June 28, 2021 2:20 AM

---Advertisement---

सोनभद्र:रविवार को प्रयागराज की धरती पर लायन्स मण्डलाध्यक्ष डॉक्टर आर के एस चौहान ने 2020-21 का एवार्ड सेरेमनी आयोजित किया। जिसमें डिस्ट्रिक्ट के सभी को सेवा कार्यों के लिये पुरस्कृत कर सम्मान दिया। लायन्स क्लब राबर्ट्सगंज को पूरे वर्ष सेवा कार्य कर मण्डल में ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया है। बेस्ट क्लब,बेस्ट अध्यक्ष किशोरी सिंह, बेस्ट सचिव विमल अग्रवाल,अधिकतम वर्चुअल मिटिंग में सहभागिता के लिए दया सिंह, पूर्व मण्डलाध्यक्ष हरीश अग्रवाल को सम्मान कर राबर्ट्सगंज का मान बढ़ाया। मण्डलाध्यक्ष ने कहा कि राबर्ट्सगंज क्लब के सेवा का अनुसरण सभी क्लबों को करना चाहिए। एवार्ड सेरेमनी में मण्डल सचिव अजय मेहरोत्रा, मण्डल कोषाध्यक्ष अनिल रस्तोगी व पी आर ओ रीशि सेठी ने जी जान लगाकर आयोजन को चारचांद लगाया। सत्र 2021-22 के लिए निर्वाचित मण्डलाध्यक्ष चैतन्य पाण्डया, उप मण्डलाध्यक्ष प्रथम सीए सौरभकान्त श्रीवास्तव, उप मण्डलाध्यक्ष व्दितीय प्रेम किशन सिंह, पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक जगदीश गुलाटी, मल्टिपल काउन्सिल चेयरपर्सन डॉक्टर क्षितिज शर्मा, पूर्व मण्डलाध्यक्षों की कड़ी में पी सी जायसवाल,मकुन्दलाल टंडन, दीपक अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, सतीश श्रीवास्तव,कुवर बी एम सिंह आदि की उपस्थिति ने मण्डल एवार्ड सेरेमनी की गरिमा को बढ़ाया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment