Kone::कीचड़ युक्त सड़क पर चलना मुश्किल

By:

On: Sunday, June 27, 2021 2:49 PM

---Advertisement---

•आए दिन कीचड़ में फिसल कर गिरते है लोग

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)कोन। बरसात के दिन शुरू होते ही सड़क का खस्ताहाल जैसे हालात होना कोन की सड़को के लिए आम बात सी हो गई है हमेशा से ही बरसात के दिनों में इस तरह के हालात बन जाते है जिसकी जिम्मेदारी न तो ग्राम प्रधान उठाने को तैयार है न ही प्रशासन के लोग सड़को पर जगह जगह जल जमाव होना और कीचड़ युक्त सड़क होना आम बात है।जिसका मौजूदा उदाहरण कोन पुरानी बस्ती तक जाने वाले दोनो सड़क है जो की एक सड़क कोन राजकीय इंटर कालेज,सरकारी अस्पताल और थाना को होते हुए बस्ती तक जाता है तो दूसरा सड़क इंडियन बैंक होते हुए बस्ती तक जाता है जो इस समय पूरा सड़क कीचड़ से सना हुआ है और जगह जगह पर जल जमाव की स्थिति बनी हुई है कीचड़ में सने सड़को पर आए दिन बाइक सवार की बात करे पैदल चलने वाले राहगीरों की ये लोग आए दिन फिसल कर गिरते है वही अभी तक इसकी किसी भी तरह की वैकल्पिक व्यवस्था भी नही बनाई गई यहां तक कि कोई भी जिम्मेदार सुनने तक को तैयार नहीं है वही जल्द से जल्द कोई वैकल्पिक व्यवस्था बनाए जाने के लिए छोटेलाल,बाबा जी,गुड्डू राजन,अवधेश,पप्पू समेत दर्जनों ग्रामीणों ने मांग की है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment