सर्पदंश से गर्भवती महिला की मौत

By:

On: Sunday, June 27, 2021 2:28 PM

---Advertisement---

घोरावल(पी डी)सोनभद्र:करमा थाना क्षेत्र के मगरदहा गांव में रविवार को सर्पदंश से गर्भवती महिला की मौत हो गई। रविवार की सुबह सरकारी अस्पताल घोरावल में अनिता उर्फ सुनीता (23) पत्नी जवाहिर निवासी मगरदहा को उसके परिजनों द्वारा लाया गया। बताया गया कि रविवार की भोर जमीन पर सोने के दौरान अनीता उर्फ सुनीता के पैर मे सर्प ने डसा। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों द्वारा बताया गया कि उसे एक लड़की एक वर्ष की है। तथा वह गर्भवती थी। परिजन जब उसे अस्पताल ले गए, चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना पर करमा पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment