तालाब में डूबने से युवक की मौत

By:

On: Saturday, June 26, 2021 2:36 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:बभनी थाना क्षेत्र के करमहल टोला में एक व्यक्ति की शनिवार की सुबह तालाब में डूबने से मौत हो गई। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से यह हादसा हुआ।शनिवार की सुबह नौ बजे करमहलटोला बभनी निवासी 45 वर्षीय लक्षनधारी पुत्र रामजीत घर से 200 मीटर दूर बजरहवानाला तालाब पर नहाने गया था। बताते हैं कि नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। जब वह डूबने लगा तो शोर मचाने लगा। शोर सुन कर उसकी पत्नी रमदसिया मौके पर पहुंची। पति को डूबता देख कर वह भी उसे बचाने के लिए मदद की गुहार लगाने लगी। पत्नी की गुहार सुन कर जब तक गांव के अन्य लोग वहां पहुंचे तब तक लक्षनधारी गहरे पानी मे डूब गया। ग्रामीणों ने करीब एक घण्टे बाद बड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि नहाते समय गहरे पानी में जाने के कारण लक्षनधारी डूब गया। शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment