breaking:दीवार गिरने से दो की मौत, एक घायल

By:

On: Friday, June 25, 2021 4:30 PM

---Advertisement---

(विनय सिंह चंदेल) 

वैनी। रायपुर थाना क्षेत्र स्थित सिकरवार गांव में शुक्रवार की रात आठ बजे तेज बारिश ने कहर बरपाया। बारिश के बीच कच्ची दीवार ढह गई। मलबे में दबने से दादी-पोती की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। प्रारंभिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

सिकरवार गांव निवासी अमर बहादुर के परिवार के लोग कच्चे मकान में खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। लगातार बारिश से कमजोर हुई कच्ची दीवार रात करीब आठ बजे अचानक ढह गई। घर में मौजूद अमर बहादुर की पत्नी मुन्नी देवी (47), बहू पूजा सिंह (25) और पौत्री भव्या (10 माह) दीवार के मलबे में दब गईं। तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे।

आनन-फानन तीनों को मलबे से बाहर निकालकर वैनी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुन्नी देवी और भव्या को मृत घोषित कर दिया। पूजा सिंह की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पाकर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष विश्वज्योति राय ने परिवार के लोगों से घटना की जानकारी ली। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment