(सेराजुल हुदा) दुद्धी सोनभद्र |स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रजखड़ व दुम्हान को जोड़ने वाली लऊआ नदी पर बना पुलिया पर गाड़ियों का आवागमन जारी है | भारी बरसात होने के कारण पुलिया के नीचे लगा पाईप पानी के तेज बहाव से बह कर बाहर निकल आया है जिससे पुलिया के नीचे की मिट्टी का कटान धीरे धीरे जारी है , कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है |स्थानीय ग्रामीणों ने अधिकारियों का इस ओर ध्यान आकर्षित
कराया है | आपको मालूम हो कि कुछ दिनों पुर्व NH 75 पर बीड़र और दुद्धी को जोड़ने वाला रपटा भारी बरसात होने के कारण बह गया |जिससे क्षेत्रीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है |भारी वाहनों को डायवर्ट करके आश्रम मोड़ वाया रनटोला वाया मुर्धवा मोड़ होते हुए हाथीनाला के ओर भेजा जा रहा है जिससे लोगों को समय के साथ साथ पैसै का खर्च भी ज्यादा करना पड़ता रहा है |
टूटी पुलिया से आवागमन जारी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
---Advertisement---

