कोन पुलिस ने जिला बदर किए गए दो लोगो को किया गिरफ्तार

By:

On: Friday, June 25, 2021 3:09 PM

---Advertisement---

(ब्यूरो चीफ/जयदीप गुप्ता)कोन। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के आदेशानुसार जिलाबदर घोषित किये गये अभियुक्तो के विरूद्ध उनके निवास स्थान पर चेकिंग का सघन अभियान चलाकर गिरफ्तार करने व उसके विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करने के क्रम में शुक्रवार को थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने अपने हमराहीयो संग ग्राम पंचायत हर्रा से जिला बदर किए गए दो लोगो सुरेश कुमार पुत्र जगन निवासी और संतोष पुत्र ज्वाला को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार किया जिन्हे गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर माननीय न्यायालय पेश किया।वहीं गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा उप निरीक्षक सुनील दीक्षित, हेड कांस्टेबल अजमल सुल्तान,अख्तर फिरोज, संजय चौहान व रमेश चन्द यादव मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment